Home ब्रेकिंग बातम्या समग्र जैन सूचीका ह्या केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले इनके करम कमलो द्वारा...

समग्र जैन सूचीका ह्या केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले इनके करम कमलो द्वारा हुंआ लोकार्पण

0

मुंबई प्रतिनिधी
समग्र जैन समुदाय के चारो सम्प्रदायों का एक मात्र पूर्ण एवं प्रमाणिक 47 वर्षों से नियमित प्रकाशित, भविष्य का सच्चा इतिहास, समग्र जैन चातुर्मास सूची 2025 का विमोचन भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री रामदासजी आठवले के कर कमलो से बान्द्रा मुंबई में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर श्रेष्ठीवर्य श्री जवाहरभाई शाह, जीसो फाउन्डर सुरेशजी पुनमिया, प्रशांत झेवरी, राजूभाई जे. शाह, विनोद कोठारी एवं संपादक बाबूलाल जैन उज्जवल उपस्थित रहे । इस अवसर पर श्री रामदासजी आठवले ने पुस्तक की संपूर्ण जानकारीयाँ का अवलोकन करते हुए कहा कि आपने संपूर्ण जैन समाज के साधु-साध्वीयों की दुर्लभ जानकारीयाँ एकत्रित कर समाज का बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है। मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई ।

संपादक बाबूलाल जैन उज्जवल मुंबई द्वारा विगत 47 वर्षो से संपादिक-प्रकाशित 550 पृष्ठ की इस चातुर्मास सूची में चारो सम्प्रदायों श्वे. मूर्तिपूजक सम्प्रदाय के 12008, श्वे. स्थानकवासी सम्प्रदाय के 4302, दिगंबर सम्प्रदाय के 1852 एवं श्वे. तेरापंथी सम्प्रदाय के 716 कुल 18878 साधु-साध्वीयों के इस वर्ष सन् 2025 में हो रहे वर्षावास की सम्पूर्ण जानकारीयां जैसे सभी साधु-साध्वीयों के नाम चातुर्मास स्थल का संपर्क सूत्र एवं संघ के पदाधिकारीयों के मोबाइल नं., नई दीक्षा, महाप्रयाण, नई पदवीयां संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष-महामंत्री एवं संघ कार्यालयों के संपर्क सूत्र, साधु-साध्वीयों की संख्या की विभिन्न तरह तालिकाएं आदि की अनेक जानकारीयां प्रकाशित की गयी है। पुस्तक प्राप्ती के लिए संपादक 9324521278 से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here