मुंबई प्रतिनिधी
राजस्थान मे जैन संतों की दुर्घटनाओं के विरोध में मुंबई में आज जैन समाज सड़को पर उतरा मुंबई मे आज आक्रोश रैली आयोजित की गयी इस महरैली मे बड़ी संख्या मे भाई बहमों ने भाग लिया दक्षिण मुंबई के vp रोड से रैली शुरू होकर कालबादेवी के गोड़ीजी जैन मंदिर मे रैली पहुंचकर धर्मशाभा मे परिवर्तित हुई, रैली मे लोग हाथों मे तख्तीया लिये हुए थे जिन पर नारे लिखें हुए थे साथ ही लोग रैली मे सड़को पर भी नारे लगा रहे थे,, रैली मे कई बड़े जैन आचार्य भगवान्त के साथ बड़ी संख्या मे साधु साध्वी जी भी थे, गोड़ी जी मे धर्म सभा मे वक्ताओ ने आक्रोषित स्वर मे कहा कि जैन समाज ने दुर्घटनाओ मे बहुत संत खोये हैँ इसमें जो पैटर्न मे घटना हो रही हैँ वो साजिश लगती हैँ उन्होंने सरकार को एक मांग पत्र दिया जिसको मुंबई कलेक्टर ने सभा मे आकर स्वीकार किया कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि वह आपकी बात आगे उठाएंगे, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने महा रैली मे राज्यपाल से फोन पर बात की और राज्यपाल ने कहा कि हम भविष्य में ऐसी घटना ना हो ऐसा पूर्ण प्रयास करेंगे सभा मे आचार्य अक्षय चंद्र सागर सूरी जी आचार्य राज परम सूरी जी आचार्य नयपदम सागर सुरिजी, मुनिराज विनम्र सागर जी, राज सुन्दर विजयजी,राज धर्म विजय जी धनंजय विजयजी सहित कई गुरु भगवान को ने अपनी बात रखी मंगल प्रभात लोढ़ा और शासन सैनिक परिवार के मुकेश वर्धन ने भी सभा मे अपना उद्बोधन दिया यह रैली मुंबई जैन संघ sangjthan और शासन सैनिक परिवार के संयुक्त तत्त्वधान मे आयोजित की गयी थी, इस आयोजन मे मुख्य प्रेरणा आचार्य भगवान्त राज परम सुरिजी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अतुल शाह और मुकेश वर्धन की रही, आज की रैली मे जैन समाज के गणमान्य नागरिकों में भाग लिया इसमें प्रमुख मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा वीरेंद्र भाई, अतुल शाह,जीतेन्द्र शाह – फाम अध्यक्ष , मुकेश वर्धन, नितिन शाह महेंद्र अंगारा दिनेश बोथरा चेतन जावेरी मुकेश जैम, रिखाब मेहता धर्मेंद्र जैन आदि प्रमुख थे








