मुंबई प्रतिनिधी
अहमदाबाद से जैन राष्ट्रीय एकता संगठन (JRES) के संस्थापक चेयरमैन एवं फाउंडर श्री संजय शाह जी एवं टीम लगातार 6 साल से जैन समाज के उत्थान एवं एकता के बारे में जैन समाज अलग अलग पंथको को एक करने की विचारधारा को लेकर एवं यह संगठन के लाखों जैन सदस्यता अभियान मैं जुड़े हैं यह कार्य मुंबई स्थित JISO ने यही विचारधारा से मुंबई में यहीं मुहिम शुरुआत की यह जानकारी मील ते जैन राष्ट्रीय एकता संगठन के अध्यक्ष ने JISO कार्यालय का विशेष दौरा किया। और एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी मिलकर काम करें तो जैन समाज मजबूत बनेगा यही पॉजिटिव सोच के साथ नई सोच के लिए आगे जैन राष्ट्रीय एकता संगठन ने JISO के संस्थापक से मिले .
इस अवसर पर JISO के संस्थापक श्री सुरेश पुनमिया एवं श्री संजय शाह जी के बीच जैन समाज के बहुआयामी विकास एवं सामाजिक सरोकारों पर गहन एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान श्री सुरेश पुनमिया ने JISO की डिजिटल कार्यप्रणाली, उपलब्धियों एवं भविष्य की डिजिटल योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं, श्री संजय शाह जी ने JISO के दृष्टिकोण और संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “JISO एवं JRES साथ मिलकर डिजिटल पहल जैन समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।”
यह ऐतिहासिक मुलाक़ात अत्यंत सकारात्मक, प्रेरणादायी और ऊर्जा से परिपूर्ण रही।JISO परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है कि श्री संजय शाह जी ने JISO फाउंडेशन पधारकर अपने विचारों, मार्गदर्शन और स्नेह से संगठन को गौरवान्वित किया।
यह संगम केवल एक भेंट नहीं, बल्कि जैन समाज के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है।








